केन्द्रीय नारकोटिस्ट विभाग का यूपी-उत्तराखंड में छापा, तीन करोड़ की नकली दवा, आठ करोड़ की मशीनें जब्त, 5 गिरफ्तार

केद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो दिल्ली की टीम ने यूपी और उत्तराखंड में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कई स्थानों पर छापा मारकर नकली दवा बनाने की फैक्टरी पकड़ी है।

करोड़ों रुपये कीमत के नकली कैप्सूल, टैबलेट और इनको तैयार करने वाली मशीनें बरामद की हैं।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के अधीक्षक एसपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में मंझौल जबरदस्तपुर गांव के एक खेत में छापा मारकर नकली दवा फैक्टरी पकड़ी है।

जबकि उत्तराखंड के भगवानपुर और रायपुर भगवानपुर में भी कार्रवाई की गई। यहां भी नकली दवा की फैक्टरी संचालित मिली।

अधीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि तीनों जगहों से करीब तीन करोड़ रुपये कीमत के नकली 1 लाख 11 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल और 75 किलो ट्रामाडोल से बनी हुई टैबलेट, 252 किलो ट्रामाडोल पाउडर और 90 किलो कोडीन की बोतल बरामद की है।

बरामद दवा दर्द निवारक हैं, जिन्हें केवल चिकित्सक के परामर्श पर ही मेडिकल स्टोर पर बेचा जाता है।

उन्होंने बताया कि तीनों स्थानों से करीब आठ करोड़ रुपये की दवा बनाने की मशीनों को भी जब्त किया गया है, जबकि मौके पर मंझौल जबरदस्तपुर देवबंद निवासी मुस्तफा अली पुत्र भूरा अली, उत्तराखंड के माधोपुर रुड़की जनपद हरिद्वार निवासी सलमान पुत्र मो. इनाम, सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी निवासी मो. आसिफ पुत्र मो. असलम, सहारनपुर निवासी अहसान अली पुत्र नसीम अहमद और उत्तराखंड के भगवानपुर निवासी हसीन अली पुत्र यूसुफ अली को गिरफ्तार किया है। बुधवार को सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दीपावली से पहले बाजार की सड़कें दुरुस्त करने की मांग, व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.