ब्रेकिंग न्यूज़

 सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय रानीखेत के द्वारा “मेरी लाइफ“कार्यक्रम का किया आयोजन।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। केद्रीय सरकार के बहुआयामी कार्यक्रम मेरी लाइफ का सशस्त्र सीमा बल, सीमान्त मुख्यालय रानीखेत ने किया शुभारम्भ हुआ।

जहां पर महानिरीक्षक अमित कुमार सीमान्त मुख्यालय रानीखेत के निर्देशन पर एक माह तक चलने वाले कार्यक्रम मे स्वच्छता अभियान, स्वस्थ जीवन शैली, जल स्रोतों के पुनर्जीवनीकारण, वृक्षारोपण अभियान, उर्जा संरक्षण, अक्षय उर्जा, सतत खाद्य प्रणाली, कचरा प्रबंधन आदि उद्देश्यों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम चलाये जाएगे।

कार्यक्रम में जनसहभागिता की विशेष आवश्यकता को ध्यान मे रख कर सशस्त्र सीमा बल के जवानों व अधिकारियों द्वारा जन संपर्क व जन जागरण अभियान के अंतर्गत स्थानीय बाजार में बैनर व पौस्टर के माध्यम से रैली निकाली गयी।

महानिरीक्षक ने बताया कि कार्यक्रम का समापन 05 जून को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ होगा। उन्होने बताया कि वारिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त जनता विशेषकर युवाओं व छात्र- छात्राओं से इस कार्यक्रम में पूर्ण सहभागिता करने का आहवान किया गया है।

वही रानीखेत मे स्थित विभिन्न विभागों, संस्थाओं व विद्यालयों से भी सम्पर्क कर अधिकतम जन सहभागिता को सुनिश्चित किया जायेगा।

इस अवसर पर डॉक्टर एस0एन0 सिंह, देबासीस पाल कमांडेंट, अमित कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, दीपक कुमार, विकास कुमार, अरविंद कुमार उप कमांडेंट, पूरन सिहं नेगी अधिशासी अभियंता, नरेन्द्र कुमार, संजीव डिमरी सहायक कमांडेंट व जवानों के साथ साथ स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  श्री नंदा देवी महोत्सव: आस्था के साथ हिमालय और प्रकृति संरक्षण का संदेश- डॉ ललित तिवारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.