ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में पर्यटको ने केव गार्डन के अंदर बनी गुफाओं का आनंद

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  सूखाताल के केव गार्डन में कुमाऊँ मंडल विकास निगम का सूखाताल केव गार्डन हमेशा से ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुच कर प्राकृतिक गुफाओं का लुफ़्त उठा रहे है।

केव गार्डन में पर्यटक बड़ी संख्या में हर साल घूमने के लिए आते हैं इसके साथ ही केव गार्डन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। अब निगम द्वारा पर्यटन सुविधाओं में विस्तार करते हुए केव गार्डन में सेल्फी पाइंट, बुल राइडिंग, टॉकिंग ट्री बनाए है।

निगम ने सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही केव गार्डन में प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क 60₹ से बढ़ाकर 100₹ कर दिया है। जबकि बच्चों के लिए निर्धारित शुल्क 25₹ से बढ़ाकर 60₹ कर दिया है। केव गार्डन में प्रतिदिन 600 से 1 हजार सैलानी इन प्राकृतिक गुफ़ाओं का लुफ्त उठाने पहुँचते है जिससे निगम को अच्छी आय हो रही है।

अमृता ने कहा गुफा के अंदर जाने का पहला अनुभव था। और मुझे बहुत ही अच्छा लगा थोड़ा डर लग रहा था गुफा के अंदर जाने का लेकिन बाद में बहुत ही आनंद आया।

वही हर्षिता ने बताया नैनीताल आके बहुत अच्छा लगा केव गार्डन के अंदर ठंडी ठंडी हवाओ का मजा लिया टाइगर गुफा देखकर बहुत ही आनंद आया।

नैनीताल में केव गार्डन नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा बहुत ही अच्छा लगा एकदम नेचुरल केव गार्डन है नैनीताल भी बहुत सुन्दर हैँ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धानाचूली में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, ग्रामीणों को बीमा, पेंशन और डिजिटल बैंकिंग के प्रति किया जागरूक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.