ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी, सुंदरखाल, सुंदरनगर, दाड़ीम, ओड़ाखान, तल्लारामगढ़, झूतिया, बोहराकोट और डाकबंगला सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
दौरे के दौरान उन्होंने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान का जायजा लिया। मंत्री कैड़ा ने बताया कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्र में बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि के कारण आड़ू, पुलम, खुमानी, मटर, मिर्च, टमाटर और आलू की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर निर्देश दिए कि गांव-गांव में उद्यान और कृषि विभाग की टीमें भेजकर फसलों के नुकसान का जल्द आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
इसके अलावा मंत्री ने अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें :  खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ विवाद में पहली FIR, हल्द्वानी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.