हल्द्वानी। आज हरिकृपा वेंकट हॉल में अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल द्वारा मुखानी मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें नव युवा व्यापारियों का स्वागत व मुखानी युवा मंडल का गठन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता दिगम्बर भोजक जी ने की कार्यक्रम में युवा इकाई का गठन किया गया।

इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट, हल्द्वानी शहर अध्यक्ष डिम्पल पाण्डे, जिला उपाध्यक्ष चंदन बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष संजय बिष्ट, मंडल सचिव बालम बिष्ट, मौजूद रहे। मंच  का संचालन विशाल जोशी ने किया 

प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा की आज व्यापारियों को युवा शक्ति की जरूरत है युवाओं से ही भविष्य में व्यापारियों के लिए उनके हितों के लिए आगे आना पड़ेगा 

कुमाऊं अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा की युवा शक्ति युवाओं का जोश व्यापारियों के मूलभूत जरूरतों के समय उनके हितों के लिए उपयोगी है युवाओं को रोजगार का बढ़ावा मिलना चाहिए यह हमारी रिड का काम करेंगे,

मंडल अध्यक्ष दिगंबर भोजक ने कहा मुखानी मंडल के व्यापारियों के लिए हमारा व्यापारी संगठन सदैव उनके साथ खड़ा है हमें युवाओं की जरूरत है , हम व्यापारियों के लिए लगातार चाहे बड़े व्यापारी या छोटे तबके का व्यापारी सबकी आवाज बनकर उनकी समस्याओं का हल करेंगे।

युवा व्यापारियों को नव दायित्व से नवाजा गया युवा अध्यक्ष रोहित कर्मयाल, महामंत्री राहुल जोशी, हर्षित जोशी, उपाध्यक्ष मोहित राणा, उपाध्यक्ष हिमांशु जोशी, सचिव मनरूप सिंह, उपाध्यक्ष राहुल अधिकारी, सचिव गोविन्द सिंह दानू, सचिव विनोद काण्डपाल, मंत्री अजय पडलिया, मंत्री अजय बौरा,मौहित चंद्र, संजय, आशुतोष परगाई आदि लोगों ने अखिल एकता उधोग व्यापार मंडल द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.