ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : लोक निर्माण विभाग के मृतक आश्रित कर्मचारियों में आक्रोश, नियमितीकरण और स्थानांतरण आदेश को लेकर आंदोलन की चेतावनीपहले ही प्रयास में UGC-NET में शिवानी पुजारी की शानदार सफलता, 97.69 परसेंटाइल हासिल कर उत्तराखंड और नैनीताल का बढ़ाया मानभीमताल में दर्दनाक हादसा: बरसाती नहर में गिरी 4 वर्षीय पीहू, डूबने से मौतभीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागत

नैनीताल की उच्च श्रृंखलाएं स्नो व्यू, हिमालय दर्शन और किलबरी में बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिले

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। शीतकाल की पहली बर्फबारी के बाद पर्यटक नैनीताल पहुँच रहे है । नैनीताल की उच्च श्रृंखलाएं स्नो व्यू, हिमालय दर्शन और किलबरी में बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे है।

नैनीताल में कल हुई बर्फबारी के बाद मौसम खुशगवार बना हुआ है । मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी के अनुसार दो दिन से नैनीताल में मौसम ने करवट बदली। नगर में बर्फबारी के चलते पर्यटकों का आगमन भी शुरू हो गया है।

नगर में पर्यटकों की भीड़ बर्फ देखने के लिए उमड़ रही हैं। वहीं पर्यटक स्थल हिमलाय दर्शन में पर्यटक अपने परिवार के साथ बर्फ का जमकर लुफ्त उठा रहे है, तो वही गुनगुनी धूप का भी आनंद ले रहे है।

पर्यटकों की भीड़ पहुँचने ने स्थानीय व्यापारियों के भी चेहरे खिल उठे है। वही किलबरी मार्ग में भारी जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोग जाम को खुलवाने में लग रहे। स्नोफॉल देखने के लिए हिमालय दर्शन में पर्यटकों की रही भीड़।

 

यह भी पढ़ें :  फर्जी दस्तावेजों से 11 लोन लेकर 1.87 करोड़ हड़पे, नैनीताल बैंक में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.