ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रोफेसर कर्नल सतपाल सिंह बिष्ट से मुलाकात की।

इस दौरान कूटा पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुलाकात के दौरान कूटा पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों से जुड़े विषयों तथा विश्वविद्यालय के समग्र विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएं व्यक्त कीं। कूटा ने विश्वास जताया कि प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व और अनुभव से कुमाऊं विश्वविद्यालय को नई दिशा मिलेगी तथा विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

कूटा प्रतिनिधियों ने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए कुलपति के नेतृत्व में सकारात्मक पहल की उम्मीद है। उन्होंने नव नियुक्त कुलपति को पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

इस अवसर पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी और डॉ. अशोक कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

इसके अलावा एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. एस.एस. सामंत, डॉ. भावना पांडे, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे और डॉ. भुवन आर्य ने भी प्रो. कर्नल सतपाल सिंह बिष्ट से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कूटा ने उम्मीद जताई कि नए कुलपति के कार्यकाल में विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार और प्रशासनिक व्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में कुदरत का रौद्र रूप: मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, नदियां उफान पर; नैनीताल समेत कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट और स्कूल बंद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.