ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में दर्दनाक हादसा: बरसाती नहर में गिरी 4 वर्षीय पीहू, डूबने से मौतभीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 मुखानी व ANTF की संयुक्त टीम एवम लालकुंआ पुलिस ने 3 नशे के तस्करों को किया गिरफ्तार, चरस व अवैध शराब बरामद

हल्द्वानी।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

मुखानी पुलिस व ANTF नैनीताल ने 462.71 ग्राम चरस के साथ 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष मुखानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालडाट चौराहे से डेढ़ सौ मीटर सकलानी फर्नीचर के पास मनोज कुमार जोशी पुत्र बसंत बल्लभ जोशी निवासी उपरोक्त को 199.92 ग्राम अवैध चरस के साथ व चंदन सिंह उर्फ चेतन पुत्र बहादुर सिंह निवासी उपरोक्त को 262.79 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

लालकुआं पुलिस की टीम ने एक शराब तस्कर को 76 पाउच कच्ची शराब खाम के किया गिरफ्तार

 दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने गस्त सुभाष नगर के पास लालकुआं से अभियुक्त कैलाश चंद्र पुत्र स्वर्गीय लालता प्रसाद हाल निवासी बलिया कॉलोनी लालकुआं को 76 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में फाइनल स्नूकर टूर्नामेंट का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित हुए शीलू कुमार; बोले— खेलेंगे युवा, तभी खिलेगा क्षेत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.