नैनीताल में पांचवें राज्य खेल के तहत नगर में दो दिवसीय जल क्रीड़ा कायकिंग कैनोइग, रोईंग, याचिग का आयोजन होगा।

रिपोर्टर गुड्डू सिँह ठठोला 

नैनीताल। उत्तराखंड में चल रहे हैं पांचवें राज्य खेल के तहत नगर में दो दिवसीय जल क्रीड़ा कायकिंग कैनोइग, रोईंग, याचिग का आयोजन होगा।

जिसको लेकर नैनी झील में ट्रैक्स बनाने का कार्य पूरा हो गया। रेस को लेकर उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण शर्मा व यशवंत बिष्ट ने सयुंक्त रूप से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।

इस दौरान प्रवीण शर्मा ने बताया नैनीताल में पहली बार जल क्रीड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड के नौ जिलों के करीब 100 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभा करेंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ हनीस्थानीय विधायक सरिता आर्या और जिलाधिकारी वंदना सिंह के द्वारा किया जाएगा।

पुरुष और महिला वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता के तहत 500 और 1000 मीटर की रेस का आयोजन किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के बाद फरवरी में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए कायकिंग कैनोइग, रोईंग, याचिग टीमों का चयन होगा।

इस दौरान ओलंपिक संगठन के तकनीकी सचिन आशुतोष बिष्ट ने बताया प्रतियोगिता के दौरान ओलंपिक स्तर के संसाधन खिलाड़ियों को दिए जाएंगे।

इस प्रतियोगिता में आर्मी, पुलिस, आइटीबीपी समेत कई अन्य क्लब की टीम प्रतिभाग कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन, प्रवक्ता और एलटी के रिक्त पद भरने की उठाई मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.