ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में अचानक मौसम बदला झमाझम बारिश में पर्यटकों ने उठाया लुफ्त ने उठाया

रिपोर्टर -गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में फिर बदला मौसम का मिजाज। मौसम ने अचानक अपना रंग बदला, जिसके बाद नगर में तेज बरसात शुरू हुई।बरसात से शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बता दें की सवेरे से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे और एकदम से तेज बरसात शुरू हो गई। अचानक हुई बरसात के कारण स्थानीय और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वही बरसात से लोगो को राहत जरूर मिली है। वही नैनीताल के आसपास जंगलो को भी बारिश से राहत मिली है। पर्यटक बारिश से बचने के लिए दुकानों का सहारा लेना पड़ा पंत पार्क में पर्यटक छाता लेकर चहल कादमी करते हुए नजर आये।

लखनऊ से आए पर्यटक शालिनी बताया कि नैनीताल का मौसम बहुत ही अच्छा हो रहा है अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने के लिए आए हैं।और यहां का मौसम देखकर बहुत ही अच्छा लगा बारिश में हमने बहुत इंजॉय किया।
सरोवर नगरी में शनिवार दोपहर करीब एक घंटे तेज बारिश हुई।हालांकि अभी मानसून आने में काफी समय बचा है।

लेकिन उसके बावजूद मई माह में अब तक तीन बार नगर में बारिश हो चुकी है जिसके चलते नैनीताल के गिरते जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है तो वहीं सूखने के कगार पर पहुंच चुके प्राकृतिक जल स्रोत भी पुनर्जीवित हो चुके हैं।

शनिवार सुबह सरोवर नगरी में में गुनगुनी धूप खिली थी लेकिन दोपहर 12 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश का दौर शुरू हो गया करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद फिर मौसम ने करवट बदली और गुनगुनी धूप खिल गई।

अचानक हुई बारिश से जहां स्थानीय लोगों की फजीहत हुई तो वहीं सैलानियों ने बारिश में भीगते हुए नैनीताल की नैसर्गिक सुंदरता का आंनद उठाया।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में कुदरत का रौद्र रूप: मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल, नदियां उफान पर; नैनीताल समेत कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट और स्कूल बंद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.