ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन फोर्स के तहत  हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी तथा श्रीमती संगीता, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में  डी०आर० वर्मा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं* के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र मे चैकिंग के दौरान 2 अभियुक्तों को स्मैक के साथ सुभाष नगर बैरियर से 100 मीटर आगे किच्छा रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में मुकदमा अपराध संख्या – 30/24, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में शिक्षकों की कार गहरी खाई में गिरी, हादसे में पांच शिक्षक घायल एक शिक्षिका गंभीर घायल

▪️आकाश जॉन के कब्जे से 8.90 ग्राम स्मैक।

▪️आकाश पुत्र गंगा राम के कब्जे से 7.97 ग्राम स्मैक।

कुल–16.87 ग्राम स्मैक।

गिरफ्तार अभियुक्त:–*

▪️आकाश जाँन S/O प्रवीन जान निवासी वार्ड न0 05, बाडिया भट्टा , किच्छा जिला उ0सि0नगर, उम्र 20 वर्ष।

▪️ आकाश S/O गंगा राम निवासी वार्ड न0 5, बाडिया भट्टा ,किच्छा जिला–उ0सिं0नगर, उम्र 24 वर्ष।

दोनो अभियुक्तों से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि वे किच्छा से स्मैक लेकर आए थे जिसे वह बेचकर अधिक पैसा कमाना चाहते थे।

गिरफ्तारी टीम में

▪️ उ0नि0  सोमेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी हल्दुचौड़।

▪️हे0कांस्टेबल त्रिलोक सिंह रौतेला।

▪️कांस्टेबल  आनन्दपुरी।

▪️ कांस्टेबल चन्द्रशेखर मल्होत्रा।

▪️कांस्टेबल कमल बिष्ट।

▪️कांस्टेबल  सुबोध चन्द।

You missed

error: Content is protected !!