ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO समेत गंभीर धाराएं बढ़ींधामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

एक ही गांव के चार लोगों की मौत से गांव में मातम,हादसे में मां-बेटे की भी मौत से घर में मचा कोहराम

पौड़ी। देहलचौरी मार्ग बस हादसे में लोगों की मौत हो गई है। पौड़ी जिले के देहलचौरी मार्ग पर रविवार को हुई बस दुर्घटना में केसुंदर गांव के चार लोगों की मौत से गांव में मातम है। हादसे में मां-बेटे की भी मौत से घर में कोहराम है।

ग्राम प्रधान नूतन रावत ने बताया इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मां-बेटे प्रमिला और प्रियांशु के साथ ही हादसे में गांव से एक साथ 4 लोगों की मौत हो गई हैं।

उन्होंने बताया कि हादसे में सुलोचना की भी मौत हुई हैं उससे दिन में किसी काम से ़फोन पर बातचीत भी हुई थी। वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। इसी सिलसिले में बातचीत हुई थी। कहा कि इस बस में अधिक भीड़ होती नहीं है, कुछ लोग सत्संग के लिए भी पौड़ी आये थे तो कुछ बाहर से भी आज अपने गांव आ रहे थे।

व्यवस्थाओं की पोल खुली पौड़ी। पौड़ी-देहलचौरी मोटरमार्ग पर कोठार बैंड के पास रविवार को हुए हादसे के बाद जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।

जिला अस्पताल में कर्मचारियों की कमी के साथ ही एंबुलेंस नहीं होने से कई घायलों को स्थानीय निवासी अपने वाहनों से ले जाते हुए नजर आए।

स्थानीय लोगों ने ही जिला अस्पताल में घायलों को स्टैचर से लाने ले जाने का काम किया। जिला अस्पताल में खड़ी दो एबुलेंस खराब पड़ी थी। अस्पताल में लाइट जाने पर जेनरेटर तक की व्यवस्था नहीं थी।

लाइट जाने पर मोबाइल की रोशनी पर घायलों का इलाज करते हुए नजर आए। उधर स्थानीय लोगों ने पहले पहुंचकर घायलों को खाई से निकाला।

यह भी पढ़ें :  धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात

You missed

error: Content is protected !!