ब्रेकिंग न्यूज़
कप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार
खबर शेयर करे -

 प्रधान डाकघर रानीखेत में “विभाजन की विभीषिका” प्रदर्शनी व डाक चौपाल का किया गया आयोजन।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। प्रधान डाकघर मालरोड रानीखेत में “विभाजन की विभीषिका” प्रदर्शनी व डाक चौपाल का आयोजन किया गया।

जिसमे डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में डाकपाल रानीखेत द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। डाकपाल द्वारा यहा पर उपस्थित जनता की समस्याओं व आशंकाओं का तत्काल समाधान किया गया।

कार्यक्रम मे विभाग की सेवाओं में उत्कृष्टता रखते हुए ग्राहकों से कैसे संबंध मजबूत किए जा सकते हैं, इस बारे में भी चर्चा की गई।

डाकपाल चंद्रशेखर परगाई ने बताया कि हमारे पोस्ट ऑफिस में “विभाजन की विभीषिका” प्रदर्शनी व डाक चौपाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होने बताया कि जिस प्रकार देश के बटवारे के समय देशवासियों में डर, भय, दहशत और आतंक का माहौल था। इन सबको प्रदर्शनी के माध्यम से यहा पर दर्शाया गया।

हमारे द्वारा स्कूल के बच्चों और जनसामान्य को शामिल करते हुए इस जानकारी से लाभान्वित करने का प्रयास किया जाता रहा है।

इस प्रदर्शनी का प्रतिवर्ष 10 से 14 अगस्त तक आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर डाक अधीक्षक अल्मोड़ा राजेश कुमार बिनवाल, सहायक अधीक्षक महेश प्रसाद, सुमित फर्तियाल, रजत सैनी, सूरज नेगी, जया जोशी, नम्रता, गोपाल सिंह, ललित पांडे, आनंद गोस्वामी सहित सभी डाकघर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डाकपाल चंद्रशेखर परगाई ने किया।

यह भी पढ़ें :  नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर जोर, दुकानों के नामांतरण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

You missed

error: Content is protected !!