ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

फ‍िटकरी और खड़िया डालकर बनाई जा रही थी म‍िठाइयां, दीपावली से पहले उत्तराखंड में पकड़े गए पांच अवैध कारखाने

रामनगर। दीपावली के त्योहार में लोगों को नकली मिठाई खिलाने के मंसूबे पर प्रशासन की टीम ने पानी फेर दिया।

नगर में प्रशासन की टीम ने मोहल्ला गुलरघटटी, खताड़ी, नई बस्ती में चल रही अवैध मिठाइयों के कारखानों को पकड़ा है।

मिठाइयों में प्रतिबंधित फिटकरी व टैल्क पाउडर (खड़िया का बारीक मिश्रण) का उपयोग किया जा रहा था।

फिटकरी चीनी की चाशनी से गंदगी दूर करने व टेल्क पाउडर बताशे के नीचे रखने में उपयोग किया जा रहा था।

बिना खाद्य विभाग के लाइसेंस के चल रहे तीन कारखाने को प्रशासन ने सील कर दिया है। जबकि, टेंट लगाकर खुले में चल रहे दो कारखाने का सामान जब्त कर लिया है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम राहुल शाह की अध्यक्षता में मिठाईयों की गुणवता की जांच के लिए समिति गठित की गई।

जिसमें सीओ बीएस भंडारी, तहसीलदार कुलदीप पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मो. असलम, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल शामिल है।

मंगलवार को एसडीएम शाह के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला गुलरघट्टी, नई बस्ती और खताड़ी क्षेत्रों में पांच कारखाने में चेकिंग की। जिनमें गंदगी के बीच खराब स्थिति में अवैध मिठाई बनाई जा रही थी।

कारखाने में सोन पापड़ी, मिल्क केक व बताशे बनाए जा रहे थे। जांच में फैक्ट्री में चार किलो सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर जुर्माना लगाया गया। तीन कारखानों के पास मिठाई बनाने के लिए कोई लाइसेंस नहीं था।

इसके अलावा मिठाई बनाने वाले लोगों का सत्यापन नहीं कराने पर पुलिस ने चालान काटे हैं।

एसडीएम ने बताया कि अवैध मिठाई बनाने वालों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें :  पंतनगर विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप की नियुक्ति,लालकुआँ नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!