ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भीमताल में नगर पालिका के कर्मचारियों ने आवारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल के आस पास इन दिनों आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है ।

नगर के बाज़ारो और चौराहों पर इन आवारा पशुओं की भीड़ आपको नज़र आ जाएगी जो लोगो के लिए भी मुसीबत का सबब बने हुए है।

इन आवारा पशुओं की टोलिया कभी भी सड़को पर निकल जाती है जो आपस में लड़ते है किसी भी दुकान और किनारे खड़े वहनों से टकरा जाते है जिससे आम जन की संपत्ति को तो नुक़सान हो ही रहा है।

साथ में दुर्घटना का भी ख़तरा बना हुआ है ।स्थानीय लोगो के कई बार कहने के बाद भीमताल विधायक राम सिंह केड़ा और नगर पालिका ने आज मौक़े पर पहुँच कर आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य शुरू किया और कई आवारा बैलों को नगर के कई स्थानों से पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए भेज दिया है ।

इस मौक़े पर विधायक का कहना है की स्थानीय लोग आवारा पशुओं से परेशान थे जिसके चलते नगर पालिका को निर्देशित किया गया था को वह आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य जारी रखे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के गौलापार में नही, यहां बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट, सरकार ने की प्रेस रिलीज़ जारी

You missed

error: Content is protected !!