ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार के सख्त रुख के तहत विजिलेंस टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

उत्तरकाशी लोक निर्माण विभाग (PWD) में तैनात अमीन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीका राम नौटियाल, अमीन, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी कैंप कार्यालय, उत्तरकाशी ने सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे की प्रक्रिया के बदले शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत की मांग की थी।

जाल बिछाकर गिरफ्तारी

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने पूरे मामले की गोपनीय जांच की और जाल बिछाया। दिनांक 22 जनवरी 2026 को विजिलेंस टीम ने आरोपी अमीन को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

विभागों में हड़कंप

विजिलेंस की इस कार्रवाई से लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। मामले के बाद कर्मचारियों में खलबली देखी जा रही है।

धामी सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

फिलहाल विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें :  स्कॉलर्स एकेडमिक होम में गूंजे देशभक्ति के स्वर, विद्यार्थियों को बताया राष्ट्र का कर्णधार

You missed

error: Content is protected !!