ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

रुद्रपुर। किच्छा से विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र सौरभ पर हुए कथित हमले के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि सौरभ पर हुआ हमला किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि स्वयं सौरभ की साजिश का हिस्सा था।

साजिश के पीछे ये बताए जा रहे कारण

पुलिस के अनुसार, सौरभ ने पत्नी से चल रहे विवाद, बाजार में लेन–देन से जुड़ी समस्याओं और राजनीतिक रूप से सुर्खियों में आने की मंशा के चलते इस हमले की पूरी योजना बनाई। साजिश को अंजाम देने के लिए उसने अपने करीबी दोस्तों की मदद ली।

दोस्त समेत चार आरोपी गिरफ्तार

मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने सौरभ के करीबी दोस्त इन्द्र सहित तीन अन्य दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर हमले को अंजाम दिलाने में सौरभ की मदद की।

जिले में हड़कंप, सियासी चर्चाएं तेज

इस सनसनीखेज खुलासे के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। राजनीतिक गलियारों में भी मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जानकारी के अनुसार इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर हमलावर रुख अपनाने की तैयारी में है।

अस्पताल से घर लौटे विधायक और पुत्र

मामले का सच सामने आने के बाद विधायक तिलक राज बेहड़ अपने पुत्र सौरभ को अस्पताल से घर लेकर चले गए हैं। इस कदम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच पूरी कर ली गई है। आगे की कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। दोपहर बाद पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का औपचारिक खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफर

You missed

error: Content is protected !!