ब्रेकिंग न्यूज़
जमरानी बांध परियोजना में लापरवाही पर सख्त हुए सीडीओ, धीमी प्रगति, मलबा निस्तारण और गुणवत्ता निगरानी पर जताई नाराजगीहल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगात
खबर शेयर करे -

नैनीताल में बारा पत्थर पंगोट को जाने वाले रास्ते में पहाड़ी से आया बड़ा बोल्डर

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। हांडी मांडी की पहाड़ी से बड़े बड़े बोल्डर गिरने से दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मार्ग अर्ध बाधित।

इन गांवों से आने वाले छात्र छात्राओं, मरीजों और दूध सब्जी लाने वाले ग्रामीणों को हो रही है दिखकत।

नैनीताल में मल्लीताल स्थित बारह पत्थर से लगी हांडी मांडी की पहाड़ी से तड़के सवेरे बड़े बड़े बोल्डर सड़क पर आ गए। इन बोल्डरों के साथ कुछ पत्थर भी सड़क और नीचे चले गए।

राहत की बात ये रही कि इस दौरान इस व्यस्त मार्ग से कोई गुजर नहीं रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

किलबरी, पंगोट, घुंघुंखान, विनायक, सौड़, बगड़, कुंजखड़क, बांसी, छडा, बागनी, जलना, डोला, आंवला, कोटाबाग आदि बड़े क्षेत्र को नैनीताल से जोड़ने वाले इस मार्ग में सवेरे से ही यातायात के लिए टैक्सी जीपें और निजी वाहन चलाने लगते हैं।

इतना ही नहीं ये मार्ग ही बारह पत्थर को शेरवानी, आरिफ, सैनिक स्कूल पॉलिटेक्निक, टांकी बेंड आदि जाने का भी महत्वपूर्ण मार्ग है। अभी मार्ग में बोल्डर के बगल से एक स्थान होने के चलते लोग सतर्कता से अपने वाहन निकाल रहे है ।

बताया जा रहा हैं की सुबहे 6:00 बजे पहाड़ी से एक बोल्डर पमुख्य मार्ग में आया पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने जेसीबी के द्वारा मार्ग से बोल्डर हटाया गया उसके बाद यातायात सुचारु की गई 
इस दौरान भुवन सिंह गंगोला,टिका सिंह गंगोला अर्जुन कुमार मनोज शाह जगाती आदि लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 जुलाई 2026

You missed

error: Content is protected !!