ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए बैच 2026 का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, ट्रेजर हंट में दिखा विद्यार्थियों का उत्साहहल्द्वानी में चला विशेष सफाई अभियान, महापौर गजराज बिष्ट ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहींकालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन
खबर शेयर करे -

प्रदेश में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सकती है धामी सरकार, रामभक्तों में गजब का उत्साह

 राममंदिर प्रणा प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उल्लास का माहौल है। भव्य आयोजनों की तैयारी चल रही है। अयोध्या में होने वाले भव्य आयोजन को लेकर लिए लोग उत्सुक है। ऐसे में 22 जनवरी को यूपी और हरियाणा में सार्वजिनक अवकाश घोषित किया है। 

उत्तराखंड सरकार भी सार्वजिनक अवकाश घोषित कर सकती है।अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को प्रदेश में धूमधाम से मनाने के लिए प्रदेश की धामी सरकार 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर सकती है।

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी मुख्यमंत्री से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है।बंसल ने अपने पत्र में कहा कि 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इसकी उत्तराखंड समेत पूरे विश्व मे भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। पूरा विश्व इस समय राममय है।

आस्था और विश्वास का यह महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर व्यक्ति 22 जनवरी का कार्यक्रम देखने को उत्सुक है। प्रत्येक रामभक्त इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनना चाहता है।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि प्रदेशों में 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, ताकि लोग धूमधाम से यह उत्सव मना सकें। बंसल ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। यहां के लोगों के मन में सनातन बसा है।

यहां से एक विशेष संदेश अयोध्या धाम जाना चाहिए। उत्तराखंड का संपूर्ण जनमानस व रामभक्त इस पावन पुण्य आयोजन का साक्षी बने इसमें सार्वजनिक अवकाश के माध्यम से सरकार का सहयोग अपेक्षित है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

You missed

error: Content is protected !!