ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए बैच 2026 का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, ट्रेजर हंट में दिखा विद्यार्थियों का उत्साहहल्द्वानी में चला विशेष सफाई अभियान, महापौर गजराज बिष्ट ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहींकालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन
खबर शेयर करे -

बदरीनाथ-केदारनाथ, गंगोत्री, हर्षिल समेत औली में बर्फबारी हुई है। लंबे इंतजार के बाद साल की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से क्षेत्र में शीतलहर बढ़ गई है। ठंड से बचने को लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे है।

नए साल में बर्फबारी न होने के कारण पर्यटकों को मायूस होना पड़ा था। बदरीनाथ और केदारनाथ में नये साल का पहला हिमपात बुधवार को हुआ। बदरीनाथ के निकट हनुमान चट्टी में भी बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ में एक इंच बर्फ जम चुकी थी।

बद्रीनाथ के साथ सतोपंथ, फूलों की घाटी, हेमकुंड, कुंवारी पास, गौरसों बुग्याल व समस्त ऊंचाई वाली पहाड़ियां बर्फ से ढकने लगी है जिस कारण से जोशीमठ समेत पूरे जनपद चमोली सीत लहर की चपेट में आ गया है।

पांडुकेश्वर बदरीनाथ निवासी जयदीप मेहता ने बताया हनुमान चट्टी से लेकर बदरीनाथ में बुधवार को साल का पहला हिमपात हुआ है। हालांकि अभी हल्फी बर्फबारी ही हुई है। अब इस इलाके में लोगों को हिमपात होने की आस बंधी है।

बदरीनाथ के साथ ही हेमकुंड, रुद्रनाथ और केदारनाथ की पहाड़ियों पर भी हल्का हिमपात हुआ है।उधर, बुधवार को उत्तरकाशी जिले में मौसम का मिजाज बदलते ही गंगोत्री समेत ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्की बर्फबारी देखने को मिली। इससे निचले इलाकों में ठंड का असर बढ़ा है।

निचले क्षेत्रों में बारिश की बूंदाबांदी भी हुई है। बुधवार सुबह से ही जिले भर में मौसम खराब रहा। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ ही दोपहर तक हल्की बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी। गंगोत्री धाम की पहाड़ियों पर हल्की बर्फ गिरी है। हर्षिल की ऊंचाई वाली चोटियों पर भी बर्फबारी होने से ठंड का असर काफी बढ़ गया है।

औली में मौसम की दूसरी बर्फबारी

अंतर्राष्ट्रीय स्कींग स्लोप औली की ढलान एक बार फिर से बर्फ से गुलजार हो गई है औली की ढलनों में मौसम की यह दूसरी बर्फबारी हुई है। बता दे कइ 12 दिसंबर को औली में पहली बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद औली समेत जोशीमठ में पर्यटकों की आमद बढ़ गई थी। इस बीच औली समेत पूरे जोशीमठ में बर्फबारी ना होने के कारण धीरे-धीरे पर्यटकों ने यहां आना बंद कर दिया था।

अब एक बार फिर से बदले मौसम के मिजाज के बाद औली की ढलाने बर्फ से लकदक होने लगी हैं अभी तक औली में 2 इंच तक बर्फ जम चुकी है। और मौसम अभी भी बर्फबारी का बना हुआ है और लगातार हल्की बर्फबारी हो रही है।

मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक राज्य के अधिकांश जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। पौड़ी, नैनीताल जिलों के मैदानी इलाकों में रात और सुबह के समय कुछ कोहरा छाया रह सकता है। हरिद्वार एवं यूएसनगर जिले में घना कोहरा छाया रहेगा और इन दोनों जिलों में शीत लहर की भी आशंका है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के डीएसबी कॉलेज के समीप लंघम बस्ती में लगी भीषण आग, वीडियो...

You missed

error: Content is protected !!