ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए बैच 2026 का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, ट्रेजर हंट में दिखा विद्यार्थियों का उत्साहहल्द्वानी में चला विशेष सफाई अभियान, महापौर गजराज बिष्ट ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहींकालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। सीबीआई देहरादून की टीम ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के चौकी प्रभारी दिनेश मीणा को एक टैक्सी चालक से दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनेश मीणा से कई घंटे पूछताछ की गई। इसके बाद साथ ले गई। आज गुरुवार को देहरादून में कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीबीआई देहरादून के एसपी सतीश कुमार राठी ने बताया कि एक टैक्सी चालक मोहम्मद इरशाद ने शिकायत की थी कि हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में वाहन पार्किंग के लिए आरपीएफ के चौकी प्रभारी उनसे हर महीने दो हजार रुपये लेते हैं। यह रकम नहीं देने पर उन्हें स्टेशन परिसर में वाहन पार्क नहीं करने दिया जाता।

सीबीआई ने प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाई। बुधवार शाम को दून से आई सीबीआई की टीम ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंचकर मीणा को दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कई घंटे चली पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई।

सीबीआई के एसपी राठी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उसके बाद गुरुवार को देहरादून में कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि देहरादून सीबीआई की आठ से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने यह कार्रवाई की है। बता दें कि पिछले महीने सीबीआई देहरादून की टीम ने हल्द्वानी के ईपीएफओ कार्यालय के एक लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, 12 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट; 11 अगस्त तक भारी बारिश के आसार

You missed

error: Content is protected !!