ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

भीमताल और भवाली क्षेत्र में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने किया निरीक्षण

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  जिलाधिकारी वंदना सिंह ने भीमताल और भवाली क्षेत्र में निर्माण कार्य एवं लाभार्थी परक विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिसमें जिलाधिकारी ने मुख्य रूप से भवाली सैनेटोरियम के समीप जल स्रोतोें का निरीक्षण, पंप हाउस, निमार्णाधीन रोडवेज स्टेशन की पार्किंग और काम्पलैक्स, जसूली देवी धर्मशाला,अमृत सरोवर, शिप्रा नदी और भीमताल में उद्यान नर्सरी, पाण्डेगांव में साई मन्दिर के पास निर्माणाधीन केन्द्रीय विद्यालय के भवन का निरीक्षण किया।

इसके बाद विकास भवन भीमताल में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया।भवाली चौराहे की पार्किंग निरीक्षण के दौरान आर एम रोड़वेज को निर्माणाधीन पार्किंग के द्वितीय चरण में व्यवसायिक दुकानों के प्रस्ताव की पूरी जानकारी उपलब्ध करने की बात कही।

पार्किंग बनने से नगर में जाम क़ी समस्या दूर होगी। इसके बाद जनप्रतिनिधि के साथ भीमताल में समस्याओं के संबंध में बैठक ली। जनप्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि पीक सीजन के साथ ही आमदिनो में भी शहर में जाम की समस्या बनी रहती है।

जिलाधिकारी ने शहर में भूमि की उपलब्धता के आधार पर पॉकेट पार्किंग के निर्माण की बात कही। वहीं जिलाधिकारी द्वारा बाईपास में पार्किंग निर्माण के साथ एल पी इंटर कॉलेज कभी निरीक्षण किया।

इसके लिए राजस्व, स्थानीय निकायों को शहर और उसके आस पास के लगते क्षेत्रों में अवस्थित सरकारी भूमि और परिसंपत्तियों का सर्वे aut जीआईइस मैपिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि 15 दिनों के भीतर जीआईएस मैपिंग कराई जाए।

इससे सरकारी भूमि की उपलब्धता की जानकारी रहेगी और अच्छी परियोजनाओं में भूमि का उपयोग किया जा सकेगा।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों ने बिजली, पानी सड़क आदि से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी, जिनमें जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निराकरण हेतु निर्देशित किया ।

यह भी पढ़ें :  नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में आय बढ़ाने पर जोर, दुकानों के नामांतरण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

You missed

error: Content is protected !!