ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी मंडी में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल दिल्ली में नहीं पहुंच रहा उत्तराखंड का फल सब्जी 

हल्द्वानी। कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले फल और सब्जियों की सप्लाई इन दिनों बुरी तरह प्रभावित हो गई है। हल्द्वानी मंडी से दिल्ली की प्रसिद्ध आजादपुर मंडी तक माल ले जाने वाले ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है।

ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि दिल्ली सरकार द्वारा फल और सब्जियों पर ग्रीन सेस लगाए जाने से परिवहन लागत अचानक बढ़ गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ट्रांसपोर्टरों के अनुसार पहले इस प्रकार का कोई ग्रीन सेस नहीं लिया जाता था, लेकिन अब प्रत्येक गाड़ी पर करीब 1500 रुपये तक अतिरिक्त टैक्स लगाया जा रहा है। इसी के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने दिल्ली के लिए माल ढुलाई बंद कर दी है।

वर्तमान समय में उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से बड़ी मात्रा में रसीले फल, सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद हल्द्वानी मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन देश की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी मानी जाने वाली दिल्ली की आजादपुर मंडी तक माल नहीं पहुंच पा रहा है।

इसका सीधा असर स्थानीय बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। मंडी में फल और सब्जियों के दाम गिर गए हैं, जिससे किसानों और बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि यदि जल्द इस ग्रीन सेस को वापस नहीं लिया गया तो हड़ताल और लंबी चल सकती है, जिससे पहाड़ के किसानों की परेशानी और बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : सहकारिता योजना में 68 लाख के फर्जी ऋण का आरोप, बैंक अधिकारियों समेत कई लोगों पर मुकदमे की मांग

You missed

error: Content is protected !!