ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भवाली/ रामगढ़। सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय जयपुर और भव्या फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन जयपुर में कला साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणीय कार्य करने वाले नायकों को संस्था के द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

इस कड़ी में राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ नैनीताल के समाजशास्त्र के सहायक प्रोफेसर हरेश राम को संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया।

डॉ हरेश राम को पुरस्कार शिक्षा, शोध, नवाचार, प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक शिक्षा व्यवस्था में नवाचार विषय पर उनकी प्रस्तुति के उपलक्ष्य में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

उन्होंने अपना यह पुरस्कार अपनी माता जी को समर्पित किया।

पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह के साथ जयपुर की टोपी उनको प्राप्त हुई।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र दिवेदी ,

डॉ माया शुक्ला, डॉ हरीश चंद्र जोशी, डॉ निर्मला रावत, श्रीमती नीम पन्त, सुश्री तनुजा जोशी, कविंद्र प्रसाद , गणेश सिंह,

कुंदन गोस्वामी, कमलेश सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ ने उनकी इस उपलब्धि पर उनको बधाई प्रेषित की।

यह भी पढ़ें :  राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के आंदोलन का असर: वर्षों से बंद पड़े डालकन्या स्वास्थ्य केंद्र में होगी डॉक्टर की तैनाती, चुनावी माहौल में उठे कई सवाल
error: Content is protected !!