ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

पांच बेटियों के पिता का फंदे में शव लटका मिलने से परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं। पांच बेटियों के पिता की घर के कमरे के एंगल में रस्सी से लटकता शव मिलने से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

अचानक हुई इस मार्मिक घटना से आसपास के लोग भी हतप्रभ हैं। यहां निकटवर्ती क्षेत्र घोड़ानाला के पश्चिमी राजीवनगर बंगाली कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय स्थानीय पेपर मिल के ठेकेदार के अधीन काम करते थे।

श्रमिक जीवन दास ने गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे अपने ही घर के एंगल में रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली, सूचना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ प्रेमलता शर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने शव का पंचनामा भरवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया, इस दौरान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने मृतक के परिजनों को काफी देर तक समझाया, जिनका रो-रो कर बुरा हाल था।
पता चला है कि मृतक 42 वर्षीय जीवन दास ने कुछ समय पूर्व अपनी बड़ी बेटी का पड़ोस में ही विवाह किया था, विवाह के दौरान वह बुरी तरह कर्ज में डूब गया था, इसके बाद से लोग उसे कर्ज वापसी के लिए परेशान कर रहे थे, बेटी के विवाह का कर्ज़ न चुका पाने से आहत जीवन दास ने आज सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पत्नी सप्तमी दास का रो-रो कर बुरा हाल है। उसका कहना है कि उसकी पांच पुत्रियां हैं, जिसमें से केवल एक पुत्री का विवाह हुआ है, अब वह बिना पति के अपने परिवार का भरण पोषण किस प्रकार करेंगी उसकी समझ में नहीं आ रहा है।

सप्तमी भी बार-बार अपने पति के साथ जाने की जिद कर रही है, मृतका की पत्नी द्वारा जोर-जोर से रोने के चलते अस्पताल का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

You missed

error: Content is protected !!