ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामद
Shooting a gun in night
खबर शेयर करे -

हरिद्वार/ऋषिकेश।  बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मुनि की रेती थाना क्षेत्र के तपोवन इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक कैफे संचालक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार गए।

ऋषिकेश में कैफे संचालक को बीच सड़क पर मारी गोली

मृतक की पहचान नोएडा निवासी नितिन देव के रूप में हुई है, जो तपोवन स्थित डेक्कन वैली में फ्लैट में रहता था. बताया जा रहा है कि नितिन का वीरभद्र रोड पर खुद का कैफे भी है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात नितिन अपने कैफे से फ्लैट लौट रहे थे. जैसे ही वे अपने फ्लैट के नीचे पहुंचे, घात लगाए बैठे स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दी. जिससे मौके पर ही संचालक की मौत हो गई।

हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. जिसमें दो स्कूटी सवार हमलावरों की तस्वीरें कैद हुई हैं। फिलहाल पुलिस बदमाशों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास में जुटी हुई है.

प्रथम दृष्टया पुलिस को प्रॉपर्टी विवाद में हत्या की आशंका लग रही है. मामले को लेकर वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश पांडे ने बताया कि हत्या की वजहों की जांच की जा रही है।

नितिन फ्लैट में अकेले रहते थे और उनके तीन फ्लैट और हैं जो किराए पर दिए गए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आर्मी कैंट में किया योग शिविर का आयोजन

You missed

error: Content is protected !!