ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

स्टेट बैंक कर्मचारियों का 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

भर्ती, पेंशन और आउटसोर्सिंग समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन, बैंकिंग सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

हल्द्वानी। अखिल भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर्मचारी संघ के बैनर तले देशभर के स्टेट बैंक कर्मचारियों ने 25 और 26 मई 2026 को दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगों में संदेशवाहकों और सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ नियुक्ति, स्थायी नौकरियों में आउटसोर्सिंग बंद करने तथा कर्मचारियों की कैरियर प्रगति योजना की समीक्षा शामिल है। इसके साथ ही पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई है।

संघ ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना में सुधार करने और एनपीएस कर्मचारियों को पेंशन निधि प्रबंधक बदलने का विकल्प देने की मांग भी रखी है। इसके अलावा मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर भी कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है।

कर्मचारी संघ का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं दो दिवसीय हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा फैसला: 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाना प्रतिबंधित, रूसी बाईपास बनेगा आधुनिक पार्किंग हब

You missed

error: Content is protected !!