ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन का विस्तार किया गया।

विनोद शाही(पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान के संयोजक) को प्रदेश संगठन महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

भगवंत राणा को कोषाध्यक्ष, पूर्व मेयर प्रत्याशी भुवन पांडे(पहाड़ी हिंदू) को हल्द्वानी नगर अध्यक्ष व जिला प्रभारी पूर्व सैनिक बनाया गया।

हिमांशु शर्मा को नैनीताल जिला प्रभारी, मोहित राणा को नैनीताल युवा जिलाध्यक्ष, विनोद नेगी को युवा हल्द्वानी नगर अध्यक्ष, गौरव गोस्वामी को संगठन मंत्री और कपिल शाह को नैनीताल जिला मंत्री।

यूसीसी पर आंदोलन की तैयारी

 बैठक में सर्व सहमति से यूसीसी कानून को वापस लेने के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा यह देवभूमि पर एक नाजायज काला कानून(लिव इन रिलेशन) जबरदस्ती थोपा जा रहा है।

जिससे उत्तराखंड में रहने वाले पहाड़ी हिंदुओं में सामाजिक विकृति फैलाने के रूप में देखा जा रहा है और एक वर्ष में इस राज्य में स्थाई निवास देने के प्रावधान से यहां की संस्कृति एवं अस्मिता से खिलवाड़ होगा।

संसाधनों को लूटा जाएगा, जिसके विरोध के लिए पहले चरण में 4 फरवरी से हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनता के बीच जनमत कराया जाएगा।

इस दौरान संगठन के संस्थाक अध्यक्ष हरीश रावत, जिलाध्यक्ष मोहन कांडपाल, पंकज जोशी, भुवन चंद्र परगाई, नेत्र बल्लभ जोशी, राजेंद्र भंडारी, भरत परिहार, सौरव जोशी, विवेक शाह, सतीश फ़ुलारा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा फैसला: 1 अगस्त से मॉल रोड पर हॉर्न बजाना प्रतिबंधित, रूसी बाईपास बनेगा आधुनिक पार्किंग हब

You missed

error: Content is protected !!