ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ममता की हार पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का तंज,‘अहंकार ले डूबा’, दीदी को, बीजेपी का परचम, मोदी फैक्टर हिट, EVM पर उठे सवाल खारिज

बीजेपी की जीत में “मोदी फैक्टर” अहम, ईवीएम पर सवाल उठाना गलत बताया

हल्द्वानी। पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ममता बनर्जी की हार उनकी “अहंकार की राजनीति” का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसका परिणाम अब सामने आ गया है। विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि “जो हुआ, सही हुआ।”

बीजेपी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि पार्टी ने बंगाल में अपना परचम लहराया है और आने वाले समय में वहां बेहतर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में “मोदी फैक्टर” पूरी तरह प्रभावी दिखाई दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रणनीति ने बीजेपी की जीत में अहम भूमिका निभाई।

ईवीएम को लेकर उठ रहे सवालों पर भी विधायक ने विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि देश में बड़े-बड़े वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थान मौजूद हैं, ऐसे में ईवीएम पर संदेह करना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ईवीएम में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी संभव नहीं है।

वहीं बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे पर भी विधायक ने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में बीजेपी की सरकार है और लगातार सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है, तब भी घुसपैठ होना राज्य सरकार की विफलता को दर्शाता है।

बंगाल चुनाव परिणामों के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच आने वाले दिनों में सियासी माहौल और गरमाने के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ओखलकांडा में ओलावृष्टि का कहर: सब्जी-फल की फसलें तबाह, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने की मुआवजा की मांग
error: Content is protected !!