ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कुमाऊं में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ होटल में गई;  पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट

ऊधम सिंह नगर। जिले के किच्छा के पुलभट्टा क्षेत्र स्थित एक होटल में उस समय हंगामा मच गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। घटना के बाद होटल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और मारपीट की भी सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, महिला दो बच्चों की मां है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का एक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और उसे कई दिनों से पत्नी की गतिविधियों पर शक था। पति ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर देती थी ताकि वह सो जाए और वह युवक से मिलने जा सके। फिलहाल पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को महिला घर से निकली तो पति ने उसका पीछा किया। आरोप है कि वह पुलभट्टा क्षेत्र के एक होटल में एक युवक से मिलने पहुंची, जहां पति कुछ लोगों के साथ होटल पहुंच गया। कमरे में दोनों के मिलने पर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया।

घटना की सूचना फैलते ही होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान युवक और महिला के साथ मारपीट किए जाने की भी बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति पर काबू पाया।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : नैनीताल रोड स्थित रेस्टोरेंट में भीषण आग, मची अफरा-तफरी; दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू, वीडियो...
error: Content is protected !!