ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए बैच 2026 का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, ट्रेजर हंट में दिखा विद्यार्थियों का उत्साहहल्द्वानी में चला विशेष सफाई अभियान, महापौर गजराज बिष्ट ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहींकालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन
खबर शेयर करे -

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या की कि तारीफ,कहा राज्य सरकार रेखा आर्य के नेतृत्व में कर रही महिलाओं की दिशा में सराहनीय कार्य

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के साथ वर्चुअल मीटिंग,रेखा आर्या ने गिनाई योजनाएं,अन्य सुविधाओं को बढ़ाने का किया आग्रह

देहरादून। आज देहरादून ,सचिवालय में उत्तराखंड सरकार की महिला बाल विकास मंत्री मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अनुपूर्णा देवी जी की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुई।

जहां उन्होंने बैठक में केंद्रीय मंत्री को राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी महिलाओं और नौनिहालों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

साथ ही राज्य की उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों की लगातार को बढ़ाने,अनुपूरक पोषाहार की धनराशि में बढ़ोतरी करने,आंगनवाड़ी बहनों के प्रशिक्षण के वित्तीय मानक में बढ़ोतरी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि को बढ़ाये जाने के संबंध में आग्रह किया।

कहा केंद्रीय मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया कि राज्य हित के लिए समुचित प्रयास अवश्य किए जाएंगे।

साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य की समस्त आंगनवाड़ी बहनों और प्यारे बच्चों को आश्वस्त करना चाहती हूं कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा मातृशक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाये जाने के साथ ही नौनिहालों के सर्वांगीण विकास हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में निदेशक प्रशांत आर्य,उपनिदेशक विक्रम सिंह ,मुख़्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी,उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता,राज्य परियोजना अधिकारी आरती बलोदी,बाल विकास परियोजना अधिकारी तरुणा चमोला सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  38 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश कर रहे डॉ. आशुतोष पंथ, कुमाऊं में बांट चुके हैं 4.82 लाख पौधे

You missed

error: Content is protected !!