ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

नैनीताल। डीएसबी परिसर में आज डीन स्टूडेंट वेलफेयर , डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर संजय पंत ने आज कैन फील्ड बाइट्स होस्टल तथा गौरा देवी एवम केपी बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया ।

डीएसडब्ल्यू ने केन फील्ड बॉयज होस्टल में मंडी परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा भोजन एवम कमरों , दरी बिछाने का निरीक्षण किया जिससे विद्यार्थियो को दिक्कत न हो ।

निरीक्षण में विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय के निदेशक प्रो ललित तिवारी तथा सहायक डीएसडब्ल्यू डॉक्टर गगन दीप होती शामिल रहे ।

डीएसडब्ल्यू नए गौरा देवी तथा केपी होस्टल में मंडी परिषद के कार्यों का निरीक्षण किया तथा जरूरी निर्देश दिए जिससे विद्यार्थी होस्टल में शीघ्र प्रवेश ले सकेंगे ।

इस दौरान डॉक्टर मोहन लाल , डॉक्टर हिमांशु लोहनी ,डॉक्टर संतोष कुमार , पांडे जी पालीवाल जी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रो पंत ने बताया की 13 अगस्त को 1130 बजे परिसर में एंटी रैगिंग तथा एंटी ड्रग रैली का तथा 14 अगस्त 1130 बजे को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें सभी लोग भाग लेंगे ।इधर वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यरत राधा बिष्ट की माताजी के निधन पर शोक किया गया तथा 2 मिनट का मौन रखा गया ।

इस दौरान विभागाध्यस सहित शिक्षक कर्मचारी एवम विद्यार्थियो ने शोक सभा की ।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, 12 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट; 11 अगस्त तक भारी बारिश के आसार

You missed

error: Content is protected !!