ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

नैनीताल। खैरना क्षेत्र में खैरना-रानीखेत पुल के नीचे कोसी नदी के पास लगभग 50 मीटर गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।

मृतक की पहचान 41 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र बचीराम निवासी ग्राम ठाट, जलना, लमगड़ा, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। रेस्क्यू के बाद युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार ज्योलीकोट स्थित एक विद्यालय में गार्ड के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसआई मनोज सिंह ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  ताकुला में गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल; हाईकोर्ट में केस के सिलसिले में आ रहे थे नैनीताल

You missed

error: Content is protected !!