ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

घरेलू क्लेश के चलते पति-पत्नी ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन

पति ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दम,पत्नी की हालत गंभीर

हल्द्वानी। घरेलू क्लेश के चलते  पति-पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। बताया जा रहा की घटना नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट गांव गांव का है।

जहां दंपती ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ खा लिया। आनन फानन में दोनों गंभीर हालत में सीएचसी गरमपानी ले जाया गया जहां पति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है जहां सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पति-पत्नी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
बताया जा रहा है कि ऊंचाकोट गांव के पूर्व ग्राम प्रधान 52 वर्षीय विजय कुमार व पत्नी सुनीता देवी ने रविवार शाम को अपने घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया।

इसके बाद सुनीता ने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी फोन पर अपने घर से कुछ दूरी पर रहने वाली अपनी देवरानी को दी.यह बात सुन देवरानी के पैरों तले जमीन खिसक गई।
पूर्व प्रधान विजय कुमार के भाई प्रमोद कुमार ने तुरंत गांव में रहने वाले होमगार्ड को दीआनन-फानन में होमगार्ड आनंद बल्लभ भी घटना स्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पति-पत्नी को अस्पताल भेजा गया।

 पूर्व प्रधान विजय कुमार ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबिक उनकी पत्नी सुनीता को प्राथमिक उपचार देने के बाद सीएचसी गरमपानी से 108 एंबुलेस सेवा से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

सुनीता की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर डीएसबी कैंपस में ऑनलाइन वेबिनार, प्रशासनिक डेटा के प्रभावी उपयोग पर मंथन

You missed

error: Content is protected !!