ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

दुकानों में घुसते ही ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला,टक्कर की रफ्तार इतनी तेज थी कि पांच वाहन चकनाचूर

देहरादून। मोहब्बेवाला चौक पर एक तेज रफ्तार सीमेंट ट्रक ने कहर बरपाया। बेकाबू ट्रक ने सड़क पर खड़े पांच वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद वह सीधे सड़क किनारे एक दुकान में घुस गया और वहीं पलट गया।

हादसे से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना में तीन कारें, एक एलपी ट्रक और एक ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और दुकान में घुसा ट्रक पलटकर सड़क पर ही अटक गया। दो लोग चोटिल हुए हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के समय चौक पर एक ट्रक बैक हो रहा था, जिससे सामने छोटी गाड़ियां रुक गई थीं। इसी दौरान आशारोड़ी की ओर से आ रहा सीमेंट से लदा तेज रफ्तार ट्रक सीधे जाम में घुस गया और सभी खड़े वाहनों को रौंदता हुआ दुकान में जा घुसा।

टक्कर की ताकत इतनी अधिक थी कि भारी ट्रक दुकान में घुसते ही पलट गया। गनीमत रही कि दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, वरना नुकसान और बढ़ सकता था। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्तियों को बाहर निकालने में मदद की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाया।

ट्रक को हटाने के लिए हाइड्रा क्रेन की व्यवस्था की जा रही है। सड़क पर बाधित यातायात को कुछ देर बाद सुचारू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट, 19 बिंदुओं पर होगी जांच

You missed

error: Content is protected !!