ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जज अमन शर्मा बेटे के सुसाइड पर पिता का छलका दर्द

बेटे की आत्महत्या के लिए पूरी तरह से अमन की पत्नी स्वाति को जिम्मेदार ठहराया 

दिल्ली में जज अमन शर्मा की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मृतक के पिता प्रेम कुमार शर्मा ने अपने बेटे की मौत के लिए उसकी पत्नी स्वाति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

पिता का कहना है कि घटना के समय स्वाति को पूरी जानकारी थी कि अमन क्या करने जा रहे हैं, इसके बावजूद उन्होंने न तो उन्हें रोका और न ही परिवार को कोई सूचना दी। प्रेम कुमार शर्मा, जो पेशे से एडवोकेट हैं, ने बताया कि अमन की शादी को चार साल हुए थे और अब उन्हें अपने बेटे की शादी के फैसले पर पछतावा हो रहा है।

उन्होंने कहा, “यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। एक पत्नी अपने पति को अपनी आंखों के सामने मरते हुए देखती रही, इससे ज्यादा गंभीर बात क्या हो सकती है।” पिता ने यह भी बताया कि उन्हें पहले ही अंदेशा हो गया था कि पति-पत्नी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है, लेकिन अमन ने कभी खुलकर कुछ नहीं बताया।

घटना वाली रात का जिक्र करते हुए पिता ने बताया कि अमन का फोन आने पर वह तुरंत दिल्ली पहुंचे और पूरी रात बेटे के साथ रहे। उन्होंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा।

पिता के अनुसार, घटना के समय घर में अमन, उसकी पत्नी, पत्नी की बहन, चाचा और स्वयं वह मौजूद थे। आरोप है कि झगड़े के दौरान अमन अपनी पत्नी की चुन्नी लेकर बाथरूम में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद कोई आवाज न आने पर स्वाति बच्चों को लेकर घर से बाहर चली गई और अपनी बहन व चाचा को मैसेज कर बाहर बुलाया, जिसके बाद वे सभी कार में बैठकर चले गए।

मामले के बाद से मृतक के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि स्वाति के परिवार की ओर से अब तक कोई संपर्क नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  मदरसों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, अब 400 से अधिक मदरसों को मिलेगी मान्यता
error: Content is protected !!