ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड मूल के प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ विजय प्रकाश डिमरी को वर्ष 2026 के लिए यूरोपियन जियोसाइंस यूनियन का प्रतिष्ठित क्रिस्टियन हग्जेन मेडल प्रदान किया गया है।

यह सम्मान उन्हें जियोसाइंस के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। यह पुरस्कार डच गणितज्ञ क्रिश्चियन हग्जेन के नाम पर स्थापित है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्यंत प्रतिष्ठित माना जाता है।

आईएसएम धनबाद से शिक्षा प्राप्त करने वाले डॉ डिमरी को इससे पूर्व वर्ष 2010 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें बसंत सम्मान तथा 100 बेस्ट आईआईटी एंस में शामिल होने का गौरव भी प्राप्त है।

डॉ डिमरी पूर्व में सीएसआईआर-नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक रह चुके हैं और जियोफिजिक्स के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

उनकी इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने हर्ष व्यक्त किया है।

कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी सहित डॉ नीलू, डॉ दीपक, डॉ युगल जोशी, डॉ संतोष कुमार, डॉ कुबेर गिनती, डॉ शिवांगी, डॉ अनिल बिष्ट, डॉ दीपिका गोस्वामी, डॉ अशोक कुमार और एलुमनी सेल के डॉ बीएस कालाकोटी, डॉ उमा मलकानिया, डॉ एसएस सामंत, डॉ जीसी जोशी, डॉ ज्योति कांडपाल व डॉ मीना पांडे ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें :  2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, रामगढ़ के दूरस्थ गांवों में पहुंचकर जनता से मांगा आशीर्वाद

You missed

error: Content is protected !!