ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद के विभिन्न विद्यालयों में नशे एवं साइबर अपराधों के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 राजकीय इंटर कॉलेज बेलपड़ाव एवं अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग में उपनिरीक्षक कृष्णागिरी एवं उपनिरीक्षक प्रवीण तेवतिया द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों एवं साइबर अपराधों की जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बच्चों को समझाया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि भविष्य भी अंधकारमय कर सकता है। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: दिसंबर से पहले 2477 नई भर्तियां, 1470 पदों की परीक्षाएं भी होंगी

You missed

error: Content is protected !!