ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। गौला नदी के शीशमहल गेट पर उपखनिज निकासी में अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है।

बीते 24 घंटों से यहां से गुजरने वाले उपखनिज से भरे वाहनों की निकासी पर रोक लगी हुई है।

औरस्थानीय निवासियों का कहना है कि खनन कार्य के दौरान सड़क पर भारी मात्रा में धूल और गंदगी फैल रही है।

आमतौर पर वन निगम द्वारा हर साल सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाता था, लेकिन इस बार अब तक ऐसा नहीं किया गया।

इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लोगों ने मांग की है कि जब तक पानी का छिड़काव शुरू नहीं होता, तब तक गाड़ियों की निकासी नहीं होने दी जाएगी।

इस रोक के चलते कई ट्रक और डंपर गेट के भीतर ही फंसे हुए हैं, जिससे वाहन चालकों और खनन कारोबारियों को नुकसान हो रहा है।

शीशमहल गौला गेट के प्रभारी ने बताया कि इस बार पानी छिड़काव के लिए बजट जारी नहीं हुआ है, जिस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।

उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है और जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।

फिलहाल, स्थिति जस की तस बनी हुई है और स्थानीय लोग अपनी मांग पूरी होने तक विरोध जारी रखने के मूड में हैं।

यह भी पढ़ें :  1 जुलाई से बदल गए कई बड़े नियम: LPG, आधार, रेलवे, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और कार खरीदना हुआ प्रभावित

You missed

error: Content is protected !!