ब्रेकिंग न्यूज़
जमरानी बांध परियोजना में लापरवाही पर सख्त हुए सीडीओ, धीमी प्रगति, मलबा निस्तारण और गुणवत्ता निगरानी पर जताई नाराजगीहल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगात
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा, हल्द्वानी द्वारा आज रामपुर रोड स्थित अतिथि रेस्टोरेंट में लोहड़ी और मकर संक्रांति के कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास से हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, क्षेत्रीय सचिव-संपर्क आरके गुप्ता, शाखा अध्यक्ष भवानी शंकर नीरज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रचलन करके किया गया।

पूनम साहनी और उपमा शेट्टी द्वारा लोहड़ी त्योहार की महत्वत के बारे में शाखा के सदस्यों को अवगत कराया गया।

इसके पश्चात पारिवारिक खेल, हाऊजी, महिला सदस्यों द्वारा नृत्य प्रस्तुति और ढोल की थाप में अग्नि के चारों ओर फेरे लगाकर लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्यौहार सभी सदस्यों द्वारा मनाया गया।

कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव डॉ अभिषेक मित्तल द्वारा किया गया।

इस मौके पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महिला संयोजिका डॉ निधि अग्रवाल, प्रकल्प संयोजक डॉ अतुल राजपाल, जितेंद्र साहनी, मीनू गुप्ता, डॉ मोनिका मित्तल, सौम्या अग्रवाल, पाला मेहता, दीपिंका अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें :  नीट पेपर लीक विरोध की आड़ में हिंसा की साजिश! जंतर-मंतर प्रदर्शन में 989 प्रदर्शनकारियों का आपराधिक रिकॉर्ड, 240 सुरक्षाकर्मी घायल

You missed

error: Content is protected !!