ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए बैच 2026 का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, ट्रेजर हंट में दिखा विद्यार्थियों का उत्साहहल्द्वानी में चला विशेष सफाई अभियान, महापौर गजराज बिष्ट ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहींकालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन
खबर शेयर करे -

 क्षेत्रीय विधायक डाँक्टर प्रमोद नैनवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ताड़ीखेत का किया औचक निरीक्षण। 

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत।  उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल किसी से छुपा नहीं है, उत्तराखण्ड सरकार भले ही लाख दावे कर ले मगर डॉक्टर्स और चिकित्सा स्टाफ सरकार के दावों में पलीता लगाने का काम करते रहते हैं।

ऐसा ही एक मामला रानीखेत विधानसभा के ताड़ीखेत ब्लॉक में सामने आया हैं। यहाँ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसकी जानकारी जब क्षेत्रीय विधायक तक पहुची।

जिसे ध्यान मे रखते हुए आज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ताड़ीखेत का औचक निरीक्षण किया। विधायक ने इस बाबत मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा डाँक्टर आर. सी. पंत से बात करी।

जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाँक्टर आर. सी पंत ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र नब्याल एवं समस्त स्टॉप को सक्त निर्देश दिए कि आम जनता को कोई दिक्कत ना हो।

वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर. सी. पंत ने डॉक्टर देवेंद्र नब्याल को निर्देश दिया कि 24 घंटे आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाएं अस्पताल में चलनी चाहिए, और आम जनता को सुविधा मिलनी चाहिए। 

विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल ने डॉक्टरों को कड़ी फटकार लगाते हुए सीधे निर्देश दिए कि यदि मेरी विधानसभा में कोई डॉक्टर जनता की सेवा में असमर्थ है तो, या तो वह अपना ट्रांसफर करवा ले या नौकरी से इस्तीफा दे। डॉक्टर्स का कार्य निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करना है जिससे आम जनता को कम से कम परेशानी हो सके।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनजीत भगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंहनेगी, अश्विनी भगत, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश राम, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष भुवन जोशी, महासचिव प्रमोद रावत, मंडल अध्यक्ष राम सिंह रावत, नवीन सिंह नेगी, बीरबल सिंह नेगी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में गुलदारों का आतंक, थाने में घुसे दो गुलदार,पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप

You missed

error: Content is protected !!