ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

43 दिन के बच्चे के गला काट ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करने में पुलिस को मिली सफलता

राजस्थान। जयपुर की रामगंज थाना पुलिस ने 43 दिन के बच्चे के गला काट ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। मामले में मां ही हत्या करने वाली निकली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्यारी मां अंजुम को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़ी बात यह है कि कलयुगी मां ने अपने बच्चे की हत्या महज इस वजह से की है कि उसका 43 दिन का बच्चा डिलीवरी के बाद से काफी रो रहा था, इसके चलते उसकी नींद में खलल पड़ रही थी।

आरोपी मां अजुम के दो बेटे हैं

पुलिस ने बताया की 3 मार्च को रामगंज निवासी परिवादी ने रिपोर्ट दी थी कि मेरे भतीजे का किसी ने गला काट दिया। पुलिस ने बताया कि वारदात का खुलासा करने के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया गया था। कलयुगी मां को अपने किए पर पछतावा है।

अंजुम के 15 और 12 साल के दो बेटे भी हैं। अंजुम ने अपने 43 दिन के मासूम बच्चे की ब्लेड से गला काटकर हत्या की। इस दौरान खुद ही जोर से चिल्लाकर बोली कि कोई उसके बच्चे को मार गया।

बयान पर पुलिस को हुआ शक

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें अंजुम के बयान पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ हुई तो फिर पुलिस ने उसे हिरासत में लिय। घटना में गंभीर घायल बच्चा कई दिनों तक अस्पताल में रहा।

अपना जुर्म छुपाकर आरोपी महिला अस्पताल में बच्चों के पास भी रही। पुलिस को बार-बार गुमराह करती रही, लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो कल उसने अपना गुनाह कबूल किया।

यह भी पढ़ें :  जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत सख्त, लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार; भूमि विवाद, नजूल और सड़क मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!