ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में बारिश से जल भराव की समस्या से निजात  दिलाने के लिए नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने मौके पर पहुंचकर संभाली कमान

हल्द्वानी। सुबह की बारिश के चलते शहर के कई क्षेत्रों में जल भराव की समस्या सामने आई, लेकिन नगर निगम प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थिति को जल्द सामान्य कर दिया।

नगर आयुक्त ऋचा सिंह स्वयं नगर निगम की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जल भराव की शिकायतें कालाढूंगी चौराहे स्थित कालू सिद्ध मंदिर, शीशमहल, कुसुमखेड़ा और लालडांट क्षेत्र से प्राप्त हुई थीं। नगर निगम की सफाई टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इन स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था की।

कालाढूंगी चौराहे के कालू सिद्ध मंदिर और लालडांट चौराहे पर जल भराव की मुख्य वजह पीडब्ल्यूडी की लापरवाही बताई जा रही है।

लालडांट चौराहे पर पुलिया चौड़ीकरण का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिसके चलते रक्सिया नाले का पानी रुक रहा है।

नगर आयुक्त ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी अधिकारियों और ठेकेदार को जल निकासी की व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में जल भराव की जहां-जहां शिकायत मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे घरों का कूड़ा नगर निगम की निर्धारित गाड़ियों में ही दें।

उसे नालियों या सड़कों के किनारे न फेंकें। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जल भराव की एक बड़ी वजह नालियों में कचरा फेंकना भी है।

यह भी पढ़ें :  नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठा

You missed

error: Content is protected !!