ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापारस्कॉलर्स एकेडमिक होम में गूंजे देशभक्ति के स्वर, विद्यार्थियों को बताया राष्ट्र का कर्णधार80वें स्वतंत्रता दिवस पर चोरगलिया में गूंजी देशभक्ति की स्वर लहरियां, तिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांराजकीय जूनियर हाई स्कूल पतंगांव में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों से बांधा समांलोअर माल रोड निर्माण में देरी पर भड़के व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन, अनशन पर बैठे; बोले- ‘मॉल रोड ढही तो ताल में कूद जाऊंगा’
खबर शेयर करे -

नैनीताल में राजस्थान मध्य प्रदेश उत्तराखंड अल्मोड़ा हरियाणा से आए कलाकारों ने लोकगीत नृत्य दिखा कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  राजस्थान से आए गीत एवं नृत्य कलाकारों ने अपनी कला से राजस्थानी संस्कृति बिखेर दी। दो दिवसीय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, हरयाणा, यू.पी.और ऊत्तराखण्ड के कलाकार लोक नृत्य दिखाकर दर्शकों को अपनी संस्कृति से रु-ब-रु कराएंगे।
केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय की तरफ से अलग अलग राज्यों के लोक गीत और नृत्य को आम लोगों तक पहुंचाने के इस उद्देश्य से आज नैनीताल के रामलीला मैदान में कार्यक्रम रखा गया।

प्रयागराज के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की तरफ से आज राजस्थानी नृत्य और गीत की प्रस्तुति रखी गई।

दोपहर में हुए इस पर्वतीय पर्व कार्यक्रम में किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं रखा गया था।

प्रयागराज से आए आयोजक सुभाष कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य विलुप्त होती संस्कृति और लोक नृत्य को इससे अनजान लोगों तक पहुंचाना है। इसे हर वर्ष कराया जाता है।

ये कार्यक्रम इसके बाद दो दिन हल्द्वानी और दो दिन रुद्रपुर और दिनेशपुर में भी होगा। इसके बाद मध्यप्रदेश, हरयाणा, यू.पी.और ऊत्तराखण्ड के कलाकर भी अपना प्रदर्शन देंगे।
उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा के लोकनृत्य के साथ ही मध्यप्रदेश का नृत्य गुदुंबबाजा और उत्तर प्रदेश से आए कलाकारों ने अपना राई लोक नृत्य प्रस्तुत किया।

अदाकार नाट्य अकादमी के सुभाष चंद्रा, प्रयागराज से कैलाश बिहारी केसरी, श्री राम सेवा सभा के अध्यक्ष मनोज साह, मिथिलेश पांडे, विमल चौधरी और नैनीताल के समस्त दर्शक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  विजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’

You missed

error: Content is protected !!