ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी संघ, प्रशासनिक भवन के द्विवार्षिक चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो0 ललित मोहन तिवारी के निर्देशन में सम्पन्न

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी संघ, प्रशासनिक भवन के द्विवार्षिक चुनाव आज प्रशासनिक भवन में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो0 ललित मोहन तिवारी के निर्देशन में सम्पन्न हुए। इस चुनाव में 112 में से 105 मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया।
इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सचिव पद पर मतदान करवाया गया शेष पदों महिला उपाध्यक्ष पद पर शैलजा वर्मा उपसचिव पद में रंजीत कीर्ति तथा कोषाध्यक्ष पद पर संजीत राम निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।
इस रोचक चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ मोहित सनवाल पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए उन्हें 59 मत प्राप्त हुए जबकि नवल किशोर को 45 मत प्राप्त हुए, उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश सगटा को 61 मत जबकि तारा सिंह रेखोला को 39 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर जगदीश चन्द्र पुनः निर्वाचित हुए उन्हें 64 मत प्राप्त हुए नवीन उप्रेती को 36 मत प्राप्त हुए।
चुनाव सम्पन्न करवाने में चुनाव अधिकारी संजय पंत, राकेश विश्वकर्मा, नवीन चंद्र पनेरू द्वारा योगदान दिया गया।
चुनाव के उपरांत मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो0 ललित मोहन तिवारी द्वारा सभी पदाधिकारियों अध्यक्ष डॉ0 मोहित सनवाल, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सगटा , उपाध्यक्ष शैलजा वर्मा, सचिव जगदीश चंद्र, उपसचिव रंजीत कीर्ति, कोषाध्यक्ष संजीत राम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
चुनाव सम्पन्न कराने में बहादुर राम,अकरम अली , यशवंत सिंह, देवेंद्र आर्य, तथा सभी कर्मचारियों द्वारा सहयोग दिया गया।

यह भी पढ़ें :  शादी से इनकार पर हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

You missed

error: Content is protected !!