ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

नैनीताल कालाढूंगी मार्ग के समीप स्थित मां मनसा देवी मंदिर मंदिर की ग्रिल तोड़ कर अज्ञात चोरो ने दानपत्र से की चोरी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नगर के मंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत मनसा देवी मंदिर से बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने मंदिर के खिड़की में लगी ग्रिल तोड़कर मंदिर के दान पत्र में रखी नगरी चोरी कर ली।

सुबह मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे पुजारी ने मंदिर की बिखरी हालत को देखकर तत्काल मंगली चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार नगर के कालाढूंगी रोड खुर्पाताल स्थित मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह मंदिर के पुजारी हरेंद्र सिंह पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर की बिखरी हालत देकर उन्हें चोरी का एहसास हुआ।

जिसके बाद उन्होंने मंदिर में जाकर देखा तो मंदिर की खिड़की में लगी ग्रिल टूटी हुई थी और मंदिर की मूर्तियां भी इधर-उधर बिखरी हुई थी।

साथ ही चोरी करने वाले आज्ञात चोरों द्वारा मंदिर परिसर में एक संबल भी छोड़ दिया गया।पुजारी के अनुसार मंदिर से लगभग ₹5000 की नगदी दान पत्र से गायब मिली।

जिसके बाद उन्होंने मंगली चौकी में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए उन्हें पकड़ने की मांग की है।

मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है साथ ही मंगोली,रूसी बाईपास

तल्लीताल जाने वाले मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरो को भी खंगाला जा रहा है फिलहाल अभी तक कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नहीं दिखाई दिया।पुलिस की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :  रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!