ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में नशे, शराब तस्करी और सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में की गई।

लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दयानंद आर्या उर्फ दयाल उर्फ दल्लू को 9.12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मोटरसाइकिल से स्मैक की तस्करी कर रहा था और उसने पूछताछ में स्मैक ऊधमसिंहनगर के शक्ति फार्म क्षेत्र से लाकर युवाओं को बेचने की बात स्वीकार की। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं बनभूलपुरा थाना पुलिस ने गौला बाईपास रोड पर सट्टा खिलाते हुए वसीम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से सट्टा पर्चियां, पेन, गत्ता और 2020 रुपये नकद बरामद किए। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा बनभूलपुरा क्षेत्र में ही पुलिस ने गौला बाईपास रोड स्थित स्लॉटर हाउस के पास से विनोद सोलंकी को 96 टेट्रा पैक माल्टा देसी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे, अवैध शराब और सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा को बड़ी सौगात: कुसुमखेड़ा–कमलुवागांजा–लामाचौड़ मोटर मार्ग होगा फोर लेन, प्रथम चरण को मिली मंजूरी

You missed

error: Content is protected !!