ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट ए बी वाजपेई व्यापारियों की समस्या से  कराया अवगत 

रिपोर्टर अजय वर्मा 

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के समस्त पदाधिकारी एवं व्यापारी नगर मजिस्ट्रेट ए बी वाजपेई से मिलकर व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया है।

एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट द्वारा जिलाधिकारी को भी प्रेषित किया गया

मंगल पड़ाव से रोडवेज तक रोड चौड़ीकरण की कार्रवाई को दीपावली तक स्थगित करने की मांग रखी।

कार्यवाही को दीपावली तक ब्यापारियों को राहत दी जाये क्योंकि इस कार्यवाही से पूरा बाजार प्रभावित हो रहा है।

व्यापारी पूरे वर्ष दीपावली का इंतजार करता है और उसके लिए बहुत पहले से तैयारी की जाती है।

वर्तमान में ऑनलाईन ट्रेडिंग से पूरा बाजार प्रभावित है। विशेषतौर पर लघु व्यवसायों की हालत अत्यन्त दयनीय है, 

समस्त व्यापारियों से यह अपील करते हैं बाजार क्षेत्र में यातायात किसी भी रूप में बाधित न करें

ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ,जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल, प्रचार मंत्री संदीप सक्सेना, संयुक्त मंत्री पवन सागर, उपाध्यक्ष विजय गुप्ता ,मयंक गुप्ता, मिंटू देवल,पवन गुप्ता ,सत्येंद्र जैन, छोटू कश्यप, राजू बिष्ट, आदर्श सक्सेना, विजय प्रकाश शर्मा, आदि लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : लोहाखामताल में 30 अप्रैल से वैशाखी पूर्णिमा मेला, खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

You missed

error: Content is protected !!