ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रानीखेत। अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान एवं महानिरीक्षक सीमांत रानीखेत श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सीमांत मुख्यालय गनियाधोली द्वारा भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

रैली सीमांत मुख्यालय गनियाधोली से गांधी चौक, रानीखेत तक (गनियाधोली बाजार मार्ग होते हुए) निकाली गई। इसका उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देना था।

रैली में एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को तंबाकू, धूम्रपान एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि नशे की लत कैंसर, हृदय रोग सहित कई गंभीर बीमारियों का कारण बनती है और इससे युवाओं का भविष्य भी प्रभावित होता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों, जवानों एवं नागरिकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। एसएसबी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से नाबालिग छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, स्कूल गेट से युवक के साथ जाती दिखी; लाखों के जेवर और नकदी भी गायब

You missed

error: Content is protected !!