ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

बाबरी के समीप विशालकाय चीड़ का पेड़ कार पर  गिरा , बाल-बाल कार में सवार चार लोगों

सोमेश्वर। शनिवार की दोपहर को कौसानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही एक कार के ऊपर बाबरी के समीप विशालकाय चीड़ का पेड़ गिर गया। लेकिन गनीमत रही कि कार में सवार चार लोगों को को चोट नहीं आई।

कार में बैठे दो महिलाएं और दो पुरुष बाल बाल बच गए। जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बताते चलें कि अल्मोड़ा कौसानी हाईवे के बीच अनेक स्थानों पर सड़क किनारे कई जीर्ण पेड़ खतरा बने हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या HR 51BS 0356 में फरीदाबाद के चार यात्री कौसानी से घूमने के बाद मुक्तेश्वर की ओर जा रहे थे। रनमन से आगे बाबरी में अचानक सड़क किनारे चीड़ का विशाल सूखा पेड़ कार के ऊपर जा गिरा। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

लेकिन उसके अंदर बैठे दो महिलाओं और दो पुरुषों को कोई चोट नहीं लगी। कार के चालक बहादुर शेरावत ने बताया कि सड़क किनारे के सूखे पेड़ आम लोगों के लिए खतरा बने हैं। और हमारी गाड़ी पेड़ गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : 8 साल बाद भी डामरीकरण की राह देख रही नाई–चामा चोपड़ा सड़क, ग्रामीणों ने उठाई शीघ्र निर्माण की मांग

You missed

error: Content is protected !!